
一 | स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व क्रिकेट को महान से महान बल्लेबाज दिए। उनमें से ही एक हैं सर डॉन ब्रैडमैन। वो बल्लेबाज जिसे क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। इसका कारण है उनका औसत। टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन का औसत 99.94 का है। आज उन्हीं ब्रैडमैन का जन्मदिन है। 27 अगस्त 1908 को उनका जन्म न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंड्रा में हुआ था।,अपने करियर में ब्रैडमैन ने एक से एक पारी खेली और जमकर रन बनाए। उनमें से एक यादगार पारी ब्रैडमैन ने अपने शुरुआती करियर में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स मैदान पर खेली थी जिसने पूरी दुनिया को बता दिया था कि ये बल्लेबाज अलग है।,आज के समय में कई युवा लड़के 19-20 साल में टीम में आ जाते हैं और छा जाते हैं। लेकिन सालों पहले ये आसान नहीं था और आसान 22 साल की उम्र में दिग्गजों के सामने पहला इंग्लैंड का दौरा भी नहीं था जिसने बता दिया हो कि भविष्य इसी बल्लेबाज का है। 22 साल के डॉन ब्रैडमैन जिनके हाथ में बल्ला नहीं बल्कि रनों की बारिश करने वाली छड़ी थी। इंग्लैंड की धरती पर उनका पहला एशेज दौरा। सामने थी इंग्लैंड की मजबूत टीम जो अपने घर में अजेय मानी जाती थी। लेकिन ब्रैडमैन के इरादे कुछ और थे।,सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स में खेला गया था और इस मैच में ब्रैडमैन ने पहले ही दिन जो किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हुई और ब्रैडमैन क्रीज पर आए। उनके चेहरे पर वो आत्मविश्वास था जो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण के माथे पर शिकन ला सकता था। न कोई नर्वसनेस, न कोई घबराहट। बस एक अजीब सी शांति। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेरोल्ड लारवुड और मौरिस टेट ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन ब्रैडमैन का बल्ला जवाब देता था। अपने बेहतरीन क्लासिकिल शॉट्स से ब्रैडमैन हावी होते चले गए। मैदान पर गेंदबाजों की सांसें थम रही थीं और दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।,पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तो ब्रैडमैन 309 रन पर नाबाद थे। एक दिन में 300 रन! ये कोई आसान काम नहीं था। बल्लेबाजों को आज भी दो-तीन दिन लग जाते हैं इस स्कोर तक पहुंचने में, लेकिन ब्रैडमैन ने ये कारनामा एक ही दिन में कर दिखाया था। क्रिकेट की दुनिया में यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।,अगले दिन ब्रैडमैन ज्यादा आगे नहीं जा पाए। उन्होंने अपने स्कोर में 25 रनों का और इजाफा किया। वह 334 रन बनाकर आउट हुए। 448 गेंदों का सामना कर उन्होंने 46 चौके मारे थे। उनके आउट होने पर स्टेडियम में मौजूद हर शख्स खड़ा हो गया था क्योंकि इससे पहले इतनी अविश्वस्नीय पारी किसी ने नहीं देखी थी। इंग्लैंड की टीम के फैंस भी ब्रैडमैन को सलाम कर रहे थे।,ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 566 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 391 रनों पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने उसे फॉलोऑन दिया था। इंग्लैंड ने पांचवें दिन तीन विकेट खोकर 95 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।,
Current article:http://s7lt4u.minpinpengcemiuanjiuxuan.pics/news/20260826_3252.html
Published on:10:50:22
1
China-Laos Railway trade value tops $2.97 billion in 7 months as cargo categories expand to 3,9002
老戏新声,唱“响”畲乡——永安大腔戏的“自救”与“破圈”3
“以租代买”解锁消费新玩法,“以租代买”解锁消费新玩法4
台风“紫檀”在海南省昌江县沿海登陆5
ZOL科技早餐:华为mate50系列5G手机壳曝光,18GB+1TB版手机打折直降_iPhone_Pro6
奈吉尔·德容:我们需要哈维极具野心,并扎根荷兰足球文化的特质7
领跑体考装备赛道,沃兰迪以行业第一实力护航学子满分上岸8
安青錦が双葉山以来、大関2場所で綱取りへ 大相撲春場所新番付発表9
Here’s What Went Behind Creating Gritty Looks of Dhurandhar's Cast10
马祖队亮相“闽超”赛场 与福州队上演友谊赛11
PM calls for enhanced global co op at the 90th Interpol GA12
近5万养老金领取者年收入超10万纽币 部分人的“救命钱”只是他人零钱13
上市公司并购重组涌现新亮点 硬科技领域重组交易热度不减14
台风期间杭州公交运营调整通告15
请立即更新至26.02版本:7-Zip被曝高危漏洞,可远程执行任意代码1
1198亿美元营收、资本支出再次上调,谷歌继续“为AI发电”2
海信视像 2026 年上半年归母净利润 11.95 亿元,同比增长 13.23%3
Did Ranveer Singh Quit Don 3? Here's What We Know4
第四季刷新 Apple TV 首播纪录后,曝《足球教练》第五季明年 1 月开拍5
飞牛四盘位万兆 NAS EVO4 PRO 开售:锐龙 7 H 255,售价 4599 元起6
视频丨习近平出席仪式 接受哈萨克斯坦总统授予“金鹰勋章”7
宅家拼豆撬动消费新热潮8
《上海市加快推进新型工业化构建现代化产业体系“十五五”规划》:推进高性能算力芯片、通用处理器芯片、存储芯片、互联芯片和智能传感器达到国际先进水平9
新车 | 今年发布,新款本田CR-V将推出越野版,竞争丰田RAV410
Beijing eases homebuying rules for non-residents, cutting social insurance, income tax requirement to one year11
从8000涨到12000!大家仍把RTX 5080买成香饽饽 因为你没得选12
阿根廷足协:力挺国际足联主席因凡蒂诺13
不到半年,一人写下数百万行代码 22岁“跨界”青年“解锁”AI开源新赛道14
新西兰政客接连“翻车”,未来副总理竟然被当街羞辱15
嫦娥七号计划近日择机实施发射 器箭组合体完成垂直转运Copyright @ 2016-2017 我的网站 版权所有